ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

बाराबंकी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में रही प्रदेश में अव्वल

 

BARABANKI NEWS...बाराबंकी पुलिस ने IGRS शिकयतों के निपटारे के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में जनपद प्रदेश में अव्वल रहा है। साथ ही जिले के 20 थानों को भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद को माह सितम्बर-2024 की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर प्राप्तांक के अनुसार जनपद के 20 थानों 1- कोतवाली नगर, 2- रामनगर, 3- मोहम्मदपुर खाला, 4- मसौली 5- सतरिख, 6- सफदरगंज, 7- टिकैतनगर, 8- असन्द्रा, 9- रामसनेही घाट, 10- जहांगीराबाद, 11- महिला थाना, 12- दरियाबाद, 13- लोनीकटरा, 14- कोठी. 15- बदोसराय, 16- बड्डूपुर, 17- सुबेहा, 18- कुर्सी, 19- घुंघटेर, और 20- हैदरगढ़ ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

BARABANKI NEWS
POLICE 
IGRS
COMPLAINT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ